{"_id":"5d2de02d8ebc3e6ce13925d5","slug":"shimla-administration-submited-shimla-school-bus-accident-investigation-report-to-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से हुआ शिमला स्कूल बस हादसा, प्रशासन ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से हुआ शिमला स्कूल बस हादसा, प्रशासन ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट
Wed, 17 Jul 2019 11:16 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के झंझीड़ी में एक जुलाई को हुए स्कूल बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार को सौंप दी है। एसडीएम ग्रामीण ने जांच में पाया कि संकरे मार्ग पर चालक के अनुमान न लगा पाने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
जब बस खलीनी की तरफ आ रही थी तो रास्ते में एक जगह पहाड़ी की तरफ रास्ता संकरा था। गाड़ी जब ऊपर की ओर आती है तो हेवी गियर रहता है। इस दौरान चालक ने वहां से बस निकालने की कोशिश की, लेकिन सही जजमेंट नहीं लगा पाया और बस सड़क से बाहर हो गई।
विज्ञापन
संकरी जगह होने की वजह से यह हादसा हुआ। हिमाचल पथ परिवहन निगम की स्कूल बस लोअर खलीनी में सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी (चेल्सी) स्कूल की दो छात्राओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिचालक और पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग के सचिव को भेज दी गई है।