{"_id":"3cb1e948c5b7c119fa0196507a18e9dc","slug":"shaurya-madel-to-gaurav-chauhan-of-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के गौरव को वायुसेना शौर्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के गौरव को वायुसेना शौर्य पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद में वायुसेना के जांबाजों के जोश ने सभी को आकर्षित किया। यह मौका हिमाचल के लिए विशेष यादगार क्षण बना। प्रदेश के जांबाज विंग कमांडर गौरव बिक्रम सिंह चौहान को वायु सेना शौर्य पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वायु सेना अध्यक्ष अरूप रूहा ने विंग कमांडर गौरव विक्रम सिंह चौहान को यह पुरस्कार प्रदान किया। विंग कमांडर गौरव बिक्रम सिंह को वायु सेना शौर्य पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं वीरता के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
चौहान शिमला जिले से संबंधित हैं। प्रारंभिक शिक्षा शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने एनडीए के जरिये वायु सेना में प्रवेश लिया। चौहान के पिता बीएस चौहान भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
विज्ञापन
उनकी माता मीनू चौहान बिशप कॉटन स्कूल में अध्यापिका हैं। माता-पिता को अपने होनहार बेटे में गर्व है। उनका कहना है कि बचपन से ही विक्रम में कुछ नया कर गुजरने का जज्बा था और आरंभ से ही सेना में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी।