{"_id":"651668217954b1b2ef095fc8","slug":"shaurya-jagran-yatra-will-start-from-deotsidh-temple-to-ayodhya-ram-mandir-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राम मंदिर के लिए शौर्य जागरण यात्रा दियोटसिद्ध से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राम मंदिर के लिए शौर्य जागरण यात्रा दियोटसिद्ध से होगी शुरू
Fri, 29 Sep 2023 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
करतार सोंखले ने तैयार की राम मंदिर की प्रतिकृति।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल एक अक्तूबर से हमीरपुर जिला में शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन करने जा रही है। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि अयोध्या में जनवरी माह में होने जा रहे श्रीराम के भव्य मंदिर के लोकार्पण के निमित संपूर्ण भारत वर्ष में इन शौर्य यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में हमीरपुर में चलने वाली पांच दिन कि यात्रा का शुभारंभ दियोटसिद्ध के परम पवित्र स्थान से होगा। महंत राजेंद्र गिरी महाराज के आशीर्वाद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में यह कार्यक्रम शुरू होगा। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लेखराज राणा मुख्य वक्ता रहेंगे। इस अवसर पर हमीरपुर जिला के विभिन भागों से प्रमुख संत भी कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन
पद्मश्री करतार सोंखले तैयार कर रहे राममंदिर की प्रतिकृति
अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में निकलने वाली शौर्य जागरण यात्राओं के लिए हमीरपुर में एक अनूठे प्रयास में राम मंदिर की हूबहू दिखने वाली प्रतिकृति तैयार की जा रही है। यह प्रतिकृति पद्मश्री करतार सोंखले द्वारा तैयार की जा रही है। 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली शौर्य जागरण यात्रा के लिए बनने वाले रथ पर राम मंदिर का यह मॉडल और उसके आगे भव्य राम दरबार रखा जाएगा।
विज्ञापन
यात्रा के जिला प्रमुख आशीष शर्मा ने बताया कि इस भव्य रामरथ के लिए जनता द्वारा दिखाया जा रहा उत्साह जहां सभी अयोजकों व कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहा है। वहीं एक अनूठी झलक इस यात्रा के माध्यम से जनमानस के श्रद्धा, समर्पण और त्याग के भाव की भी देखने को मिलेगी। उन्होंने हमीरपुर के जनमानस को बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लेने के लिए आह्वान किया है।