{"_id":"6655d81bcac43222150840ff","slug":"shashi-tharoor-said-as-soon-as-the-india-coalition-govt-is-formed-we-will-amend-the-uapa-and-caa-laws-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: शशि थरूर बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही यूएपीए और सीएए कानून में करेंगे संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: शशि थरूर बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही यूएपीए और सीएए कानून में करेंगे संशोधन
Tue, 28 May 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2024 06:53 PM IST
सार
प्रेसवार्ता में थरुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संविधान को खतरे में डाल रहे हैं। इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बहुत आगे निकल गई है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य शशि थरूर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही यूएपीए और सीएए कानून में संशोधन किया जाएगा। बिना अपराध के जनता को जेल के अंदर भेजा जाता है, जिससे लोगों को समय पर न्याय नहीं मिलता है। इस प्रकार के नागरिक विरोधी कानूनों को बदला जाएगा। यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) कानून में कई कमियां हैं। प्रेसवार्ता में थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संविधान को खतरे में डाल रहे हैं। इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बहुत आगे निकल गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में 5 से 7 सीटें, राजस्थान में 10 से 12, कर्नाटक में 12 से 15, केरल में 15 से 17, तेलंगाना में 10 से 12 सीटें कांग्रेस को मिलने जा रही हैं। इंडिया गठबंधन बिहार में तेजस्वी यादव के साथ आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन को अच्छी सीटें मिल रही हैं। जो बहुमत भाजपा को 2019 में मिला था उसके उलट इस बार रिपोर्ट मिल रही है। मोदी ने 2014 में देश की जनता से कई वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं कर पाए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, आज किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
भाजपा-आरएसएस का समर्थन आपस में हुआ कम
शशि थरूर ने कहा कि आजकल भाजपा और आरएसएस का समर्थन आपस में कम हो गया है। भाजपा और उसके नेता भी अब गौण हो गए हैं। सिर्फ पीएम मोदी ही सब कुछ बन गए हैं। भाजपा के नेता तो पीएम से सवाल करने से भी डरते हैं। उन्होंने कहा कि देश के 26 राजनीतिक दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। चार या पांच जून को सभी दल विचार-विर्मश करने के बाद देश के नए प्रधानमंत्री का चयन करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के न्याय पत्र में मुस्लिम आरक्षण का जिक्र नहीं
थरूर ने कहा कि मैं कांग्रेस का न्याय पत्र बनाने वाले कमेटी का सदस्य रहा हूं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में कहीं भी धर्म के आधार पर आरक्षण का जिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री को इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता, अगर पीएम ने ऐसा पढ़ा है तो हमें पेज और पैराग्राफ नंबर बताए। मोदी ओबीसी आरक्षण पर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।