Kangra: ज्वाला माता मंदिर में झंडा रस्म से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 100 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट पहले नवरात्र से सुबह 5:00 बजे खुलेंगे और यात्रियों की संख्या खत्म होने पर मंदिर रात को बंद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं जोकि 12 अक्तूबर तक चलेंगे। नवरात्रों का विधिवत पूजा-अर्चना व झंडा रस्म के साथ आगाज होगा। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट पहले नवरात्र से सुबह 5:00 बजे खुलेंगे और यात्रियों की संख्या खत्म होने पर मंदिर रात को बंद किया जाएगा। इसके अलावा छठी, सप्तमी, अष्टमी को मंदिर 24 घंटे दर्शनों के लिए खुला रहेगा। ज्वालामुखी मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले मेलों के दौरान इस बार 100 पुलिस जवान होमगार्ड तैनात रहेंगे जोकि ज्वालामुखी शहर के सभी क्षेत्रों पर नजर रखेंगे।
मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों से सजाया जाएगा। ज्वालामुखी मंदिर में 50 मेला अतिरिक्त सेवादार नियुक्त किए जाएंगे जोकि सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे। ज्वालामुखी शहर को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है और ड्रोन कैमरे से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।वहीं ज्वाला ज्योतियों का लाइव दर्शन शहर व मंदिर में लगी एलईडी पर लगातार होता रहेगा। माता ज्वाला की विधिवत पूजा-अर्चना व भोग प्रसाद समयानुसार लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेलों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
70 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों को पकड़ने के मद्देनजर 70 सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। हर श्रद्धालु को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही दर्शनों को भेजा जाएगा। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। चिह्नित स्थानों और शहर के बाहर पार्किंग की सुविधा रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नादौन, कांगड़ा, देहरा मार्ग पर पुलिस की अस्थायी चौकियां रहेंगी। मुख्य मंदिर मार्ग नंबर 1 वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर से पूरे शहर तक लाउड स्पीकर सूचना के लिए स्थापित किए गए हैं। ढोल-नगाड़ों, विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय शस्त्रों पर प्रतिबंध रहेगा, भिक्षावृति पर प्रतिबंध रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.