{"_id":"5b30f2c94f1c1bb26e8b9e0e","slug":"shanta-kumar-statement-over-1975-emergency-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" इमरजेंसी का दिन देश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना याद दिलाता हैः शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी का दिन देश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना याद दिलाता हैः शांता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जून 1975 के दिन लगी इमरजेंसी का काला अध्याय वर्तमान सांसद शांता कुमार के जहन से नहीं उतरता है। उन्हें इस बात का दुख होता है कि सिर्फ इंदिरा गांधी के कुर्सी चले जाने के डर से पूरे देश को जेल में बदल दिया था।
विज्ञापन
लिहाजा, किस तरह से कांग्रेस ने देश के लोगों का जीने का अधिकार भी खत्म कर दिया था। शांता ने कहा कि यह दिन देश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना याद दिलाता है।
विज्ञापन
43 साल पहले आपातकाल की घोषणा हुई थी और फिर पूरा देश एक जेलखाने में बदल गया था। देश पर कोई आक्रमण नहीं हुआ था, न कोई संकट आया था। कारण, केवल यह था कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
वह प्रधानमंत्री नहीं रह सकती थीं। एक लोकतंत्र में एक नेता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था। शांता ने कहा कि आपातकाल के खिलाफ संघर्ष और बलिदान देने वालों को हम श्रद्धांजलि देते हैं।