{"_id":"677e1fbdaab8a36f76097a70","slug":"shalu-of-raja-ka-talab-becomes-captain-appointed-as-cancer-specialist-in-kolkata-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: राजा का तालाब की शालू बनीं कैप्टन, कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: राजा का तालाब की शालू बनीं कैप्टन, कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति
Wed, 08 Jan 2025 12:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाड़थ की शालू सेना में कैप्टन बनी हैं। उन्होंने कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
राजा का तालाब की शालू बनीं कैप्टन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाड़थ की शालू सेना में कैप्टन बनी हैं। उन्होंने कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं शुरू कर दी हैं। डॉ. शालू की दसवीं तक की शिक्षा ग्रेटवे पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजा का तालाब से हुई। जमा दो की मेडिकल की पढ़ाई चंडीगढ़ से की। एमबीबीएस की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ से पास की। इसी कॉलेज से एमडी कैंसर विशेषज्ञ के रूप में पासआउट होकर प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
एमडी के बाद सीनियर रेजिडेंट की पात्रता हासिल की। उसके बाद आर्मी का टेस्ट देकर कमीशन हासिल कर कैप्टन का पद हासिल किया। शालू के पिता शाम लाल विद्युत बोर्ड से कनिष्ठ अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। माता सुरेश कुमारी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई रवि नरियाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में सीनियर मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट हैं। जबकि पति डॉ. राहुल जागलान कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में मेजर हैं और सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन