फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sewing training given to women in Ghanahatti

Shimla News: घणाहट्टी में महिलाओं को दिया सिलाई का प्रशिक्षण

Wed, 03 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sewing training given to women in Ghanahatti
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी स्थित ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) में बुधवार को 50 महिलाओं को सिलाई एवं डिजाइनिंग कौशल विकास प्रशिक्षण में सलवार-कमीज सिलने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को 12 बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए दूसरे बैच का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस समय सेंटर में दो बैच चल रहे हैं। कार्यक्रम महिलाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने को प्रोत्साहन देने के लिए और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समन्वयक सुनीता बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं हर प्रकार के कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाना है जिनमें डिजाइनर कपड़े भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article