{"_id":"5b279eea4f1c1b53268b6afd","slug":"seven-people-injured-in-jeep-accident-at-una-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर जीप खेतों में लुढ़की, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर जीप खेतों में लुढ़की, सात लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट विस क्षेत्र के तहसील मुख्यालय घनारी के नजदीक एक जीप के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक सूमो गाड़ी घनारी से दौलतपुर चौक की तरफ जा रही थी कि तहसील मुख्यालय घनारी के समीप एक निजी बस को ओवरटेक करते समय सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतों में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में सूमो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखो पुकार गूंजी और स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक पहुंचाया और उनको प्राथमिक उपचार दिलाया। इस हादसे में रमा शर्मा नंगल जरियालां गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
उसकी आंख के ऊपरी हिस्से और सिर पर काफी चोटें आई है। इसके अतिरिक्त घायलों में पवन कुमार, विजय कुमार, आशीष कुमार, शशि बाला, संजीव कुमार शामिल हैं।
इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, गगरेट थाना से मौके पर पहुंचे आईओ बलबीर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।