फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seven people and 50 cattle stuck in giri river

गिरी नदी में फंसे 7 लोग, देहरादून से बुलाई एनडीआरएफ की टीम

Fri, 27 Jul 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर/पांवटा(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर/पांवटा(सिरमौर) Updated Fri, 27 Jul 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
 seven people and 50 cattle stuck in giri river

पांवटा क्षेत्र के डोबरी सालवाला के समीप वीरवार को उफनती गिरी नदी में 7 लोग फंस गए हैं। दो लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 50 मवेशी भी नदी के बीच बने टापू में फंसे हैं। उक्त ग्रामीण मवेशियों और लकड़ियों को लेने गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

विज्ञापन


देहरादून से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो शुक्रवार सुबह पहुंचते ही रेस्क्यू अभियान शुरू करेगी। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा व बचाव दल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


नदी में फंसे लोगों में गुज्जर समुदाय की छम्मा (35), सद्दाम(25), आजाद (18), यासीन (12) तथा गोरखूवाला पंचायत के ग्राम खोड़ोंवाला निवासी नीना (22), धर्मपाल (16) और गोलू (12) शामिल हैं। स्थानीय गोताखोर भी बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टापू के बीच फंसे 7 लोग व करीब 50 मवेशी बाहर नही निकाले जा सके थे। उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंधेरा होने पर दिक्कतें आ रही है, लेकिन फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed