युवाओं को राहत, तकनीकी विवि में बंद में नहीं होंगे सात कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम दाखिलों के बावजूद प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के सभी सात कैंपस कोर्सिस चलेंगे। कोई भी कोर्स कम दाखिले के कारण बंद नहीं होगा। तकनीकी विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है।
विवि ने इसी सत्र से यूजीसी की धारा 12 (बी) में अपने कैंपस में सात विभिन्न कोर्स शुरू करने जा रहा है। 20 अगस्त को समाप्त हुए अंतिम एडमिशन राउंड के बावजूद कई कोर्सिस में उम्मीदों के अनुरूप सीटें नहीं भर पाईं।
इन विभिन्न सात कोर्सों में बच्चों को पढ़ाने के लिए विवि ने गेस्ट फैकल्टी तैनाती भी कर दी है। स्वयं वित्तपोषित कोर्सिस के चलते इन कोर्सों को कम दाखिलों के कारण शुरू करना विवि के लिए मुश्किल हो गया था।
यहां जानिए पूरा मामला
टीचिंग फैकल्टी का वेतन विद्यार्थियों की फीस से ही निकाला जाना है। कम दाखिलों के चलते विवि इन कोर्सों को बंद करने जा रहा था। अमर उजाला ने 23 अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
24 अगस्त को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में कम दाखिलों के बावजूद इन कोर्सों को शुरू करने का फैसला लिया गया। 27 अगस्त से विवि के अस्थायी कैंपस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इससे छात्रों ने राहत की सांस ली है। वहीं विवि ने अगले शैक्षणिक सत्र से एडवेंचर टूरज्मि कोर्स शुरू करने का निर्णय भी लिया है। इसके अलावा विवि में स्टार्टअप योजना में कौशल विकास केंद्र खोलने और 3 से 6 महीने का प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय भी लिया।
किस कोर्स में कितने दाखिले
एमएससी फिजिक्स में 30 सीटों में से 5 भरी हैं। एमएससी इन्वायरमेंट साइंस में भी 30 में से 5 सीटें, एमसीए में 30 में से 10 सीटें, बीएससी होटल मैनेजमेंट में 30 में से 11 सीटें, जिसमें से 2 सीटें अभी स्टडी लोन के कारण लंबित हैं।
जबकि एमबीए टूरिजम में 30 में से 28, एमटेक कंप्यूटर साइंस 23 सीटें और एमबीए में 60 सीटों में से 54 सीटें भरी गई हैं। एमबीए के 27-27 सीटों के दो बैच चलेंगे।
प्रदेश तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कुछ कोर्सों में कम दाखिले हुए हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। एमबीए, एमबीए टूरिज्म और एमटेक कंप्यूटर साइंस में सीटें भर गई हैं।