{"_id":"675bf7a014d0273f0602fbe8","slug":"service-rules-will-be-changed-in-kangra-cooperative-primary-agriculture-and-rural-development-bank-decision-t-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में सेवा नियम बदलेंगे, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में सेवा नियम बदलेंगे, बैठक में लिया फैसला
Fri, 13 Dec 2024 02:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:31 PM IST
सार
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक जिला परिषद सभागार धर्मशाला में हुई। बैंक की वार्षिक आमसभा में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव बैंक सेवा नियम में बदलाव का पारित किया गया। इस प्रस्ताव के बाद प्रबंधक पद से ऊपर के और महाप्रबंधक पद तक के अधिकारी कॉमन कैडर से अलग कैडर में जाएंगे। जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं डेली डिपोजिट कलेक्टर सेवाएं भी बैंक में मर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में वर्ष 2023-24 के आय-व्यय की स्वीकृति प्रदान करने के अलावा वर्ष 2024-25 के अनुमानित आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। साथ ही बैलेंस शीट भी सबके सामने रखी गई। इसमें बताया कि बैंक लाभांश पर चल रहा है। वार्षिक आमसभा में पिछले तीन साल से लाभांश में चल रही तीन शाखाओं पालमपुर, हरोली और गंगथ को सम्मानित किया गया। बैंक की नौ शाखाएं लाभांश पर चल रही हैं। वहीं, सात सहकारी सभाओं को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। इनमें वह सभाएं हैं, जिनकी बैंक में करीब तीन करोड़ रुपये तक की राशि जमा है।
विज्ञापन