{"_id":"64a3db51e526cdd1d60164e6","slug":"serious-allegations-of-paper-leak-on-himachal-public-service-commission-personnel-letter-sent-to-chief-minist-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल लोक सेवा आयोग कर्मियों पर पेपर लीक के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल लोक सेवा आयोग कर्मियों पर पेपर लीक के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Tue, 04 Jul 2023 02:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:11 PM IST
सार
लोक सेवा आयोग पर भी भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर तीन व्यक्तियों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित मीडिया को एक शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग पर भर्तियों में गड़बड़ी के कथित आरोप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद अब लोक सेवा आयोग पर भी भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर तीन व्यक्तियों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित मीडिया को एक शिकायत पत्र भेजा है। पत्र में लोक सेवा आयोग के कुछ कर्मचारियों पर कथित तौर पर पेपर लीक करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे शिकायत पत्र में गौरव चौहान, रणेश व दीप्ति नेगी ने लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों पर अपने बच्चों व रिश्तेदारों तक भर्तियों के प्रश्नपत्र पहुंचाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आयोग में विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों के बच्चे 10वीं व 12वीं में कम अंक लेने के बावजूद भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा में पास हो गए। पत्र में कुछ कर्मचारियों व उनके बच्चों तक के नाम लिखे गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसकी सरकार से उचित जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन