{"_id":"5d07b97f8ebc3e5a3b4bdd38","slug":"sensation-spread-due-to-explosive-found-during-running-tractor-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चलाते समय खे में मिला मोर्टार शेल, सेना बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चलाते समय खे में मिला मोर्टार शेल, सेना बुलाई
Tue, 18 Jun 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला विस्फोटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर की खन्नी पंचायत में एक खेत में मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। खन्नी के पंचायत प्रधान सरदारी लाल ने बताया कि किसान अशोक पठानिया खेत में ट्रैक्टर से खेत में हल चला रहा था कि एक जगह पर कोई नुकीली चीज में हल फंस गया।
विज्ञापन
जब खुदाई की तो खेत से मोर्टार शेल निकला। पंचायत ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार शेल को अपने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ नूरपुर ओंकार सिंह चौहान की अगुवाई में टीम ने मोर्टार शेल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मोर्टार शेल काफी पुराना और जंग लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार मोर्टार शेल खराब नहीं था। यह फट भी सकता था। ऐसे में हल चलाने वाला किसान बाल-बाल बच गया है। अगर मोर्टार शेल फट जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि मोर्टार शेल किस देश का बना है, कब बना था, इन सभी पहलुओं की जांच के लिए सेना की टीम को बुलाया गया है। आर्मी की टीम मोर्टार शेल को डिफ्यूज करने के साथ इसकी जांच करेगी।