फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   senior BJP Leaders Shanta kumar and prem kumar Dhumal photo missing from BJP Hoardings

गरमाई सियासत: कांगड़ा में नड्डा के बैनरों से शांता-धूमल गायब

Thu, 21 Apr 2022 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

जेपी नड्डा के बैनर पर पहली बार शांता-धूमल के फोटो न होने से सियासत में अब इसके कई मायने निकलने शुरू हो गए हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या भाजपा 2022 मिशन रिपीट बिना शांता और धूमल के करना चाहती है।

विज्ञापन
senior BJP Leaders Shanta kumar and prem kumar Dhumal photo missing from BJP Hoardings
पालमपुर में लगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बैनर। - फोटो : संवाद

विस्तार

शुक्रवार को नगरोटा बगवां में आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में भले ही जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जान लगा दी है। लेकिन, जेपी नड्डा के स्वागत के लिए लगे बैनरों में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का चेहरा गायब होने से लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के जानकारों की मानें तो यह पहली बार हुआ जब किसी भाजपा के बैनर से से शांता-धूमल के फोटो नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा के बैनर पर पहली बार शांता-धूमल के फोटो न होने से सियासत में अब इसके कई मायने निकलने शुरू हो गए हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या भाजपा 2022 मिशन रिपीट बिना शांता और धूमल के करना चाहती है। यह दोनों नेता आज भी प्रदेश भाजपा की राजनीति में अपना खासा महत्व रखते है। 
विज्ञापन


कांगड़ा-चंबा की राजनीति में शांता कुमार का आज भी प्रभाव दिखता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नड्डा भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में आज भले ही अपना बड़ा कद रखते है। लेकिन, प्रदेश की राजनीति में शांता-धूमल का आज भी कोई सानी नहीं है। इस होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के फोटो भले ही हों, लेकिन शांता-धूमल के फोटो न होने से भाजपा की सियासत अंदरखाते गरमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed