फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sena medal awarded to army personnel sanik ashish thakur

हमीरपुर: सैनिक आशीष को मिला सेना मेडल, आतंकवादी को मारकर दिया था अदम्य साहस का परिचय

Sat, 26 Mar 2022 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Mar 2022 05:10 PM IST
सार

आशीष ने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ से पूरी की थी। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आगामी पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। लेकिन कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 8 वर्ष पूर्व 24 ग्रेनेडियर में भर्ती हो गए।

विज्ञापन
Sena medal awarded to army personnel sanik ashish thakur
सिपाही आशीष ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल नादौन के रंगस गांव के निवासी भारतीय सेना में सेवारत सिपाही आशीष ठाकुर को सेना मेडल से नवाजा गया है। बीते सप्ताह सेना के कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने बहादुरी एवं अदम्य साहस के लिए उन्हें सेना मेडल से अलंकृत किया। 23 जून 2020 को जम्मू-कश्मीर के एक गांव में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सैन्य बल पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

विज्ञापन


उस समय आशीष ठाकुर ने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया था। आशीष ने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ से पूरी की थी। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आगामी पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। लेकिन कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 8 वर्ष पूर्व 24 ग्रेनेडियर में भर्ती हो गए।
विज्ञापन


उसके बाद उनकी तैनाती 55 राष्ट्रीय राइफल में जम्मू कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र पुलवामा में हो गई। वहीं पर बहादुर सैनिक ने अपने अदम्य साहस का पराक्रम दिखाया था। उसी के चलते सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान की ओर से जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में आशीष ठाकुर को सेना मेडल से अलंकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के पिता रमेश चंद एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता माया देवी आयुर्वेद विभाग में सेवारत हैं। आशीष के माता-पिता, धर्मपत्नी पूनम ठाकुर, बहन अंकू-सप्पू, राजेंद्र सिंह और चाची संतोष कुमारी ने आशीष को सेना मेडल मिलने के मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आशीष के पिता ने बताया कि आशीष के घर पहुंचने पर सभी इलाका वासियों के साथ मिलकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed