फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Selection of players for the national volleyball and badminton competition

Shimla News: डीएवी चौपाल के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Selection of players for the national volleyball and badminton competition
राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चुने गए डीएवी चौपाल के सात खिलाड़ी। स्
डीएवी चौपाल के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

. राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे चौपाल के होनहार खिलाड़ी, विद्यालय में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के सात होनहार विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और चौपाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा और सोलन में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग से सूर्यवंश भागटा और आदित्य केस्टा शामिल हैं, जबकि महिला वर्ग में अक्षिता मधाइक, आहना सधामटा, रुद्राक्षी, वानिका और अर्द्धवी सधामटा ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर हासिल की है। उनकी सफलता में खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अभिभावकों के निरंतर प्रोत्साहन की भी अहम भूमिका रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता डोगरा ने विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed