फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seema national record in 3 thousand meter race at 33RD NATIONAL JUNIOR ATHLETICS CHAMPIONSHIP

देवभूमि की बेटी ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, अब ओलंपिक की तैयारी

Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
seema national record in 3 thousand meter race at 33RD NATIONAL JUNIOR ATHLETICS CHAMPIONSHIP

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 33वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाले वाली सीमा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की एथलीट सीमा ने अंडर-18 में तीन हजार मीटर दौड़ नौ मिनट 50 सेकेंड में पूरी करके नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


उधर, सीमा के कोच केएस पटियाल ने बताया कि सीमा अब अगले साल होने वाली जूनियर एशियन और यूथ ओलंपिक की तैयारी करेगी। नया रिकॉर्ड बनाने के बाद वीरवार को पहुंची सीमा का एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल सहित हॉस्टल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सीमा इससे पूर्व मई-2017 में बैंकॉक में हुई यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश को ब्रांज मेडल दिला चुकी हैं, जबकि जुलाई-2017 में यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं अंडर-16 वर्ग की दो हजार मीटर दौड़ में छह मिनट 27 सेकंड 13 मिली सेकेंड में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब की बेटी ने मात्र दो साल में चमकाया नाम

seema national record in 3 thousand meter race at 33RD NATIONAL JUNIOR ATHLETICS CHAMPIONSHIP

तमिलनाडु में नवंबर 2016 प्रतियोगिता हुई थी। इसके बाद अप्रैल 2017 में हैदराबाद में हुई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-18 की तीन हजार मीटर दौड़ नौ मिनट 56 सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। इस मौके पर टेबल टेनिस कोच राकेश जस्सल सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

चंबा के झुलासा रेटा के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली सीमा ने मात्र दो साल में देश-विदेश में नाम चमकाया है। सीमा के पिता नहीं हैं, माता गृहिणी हैं। साई हॉस्टल की ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के बाद मई 2015 में उसे साई में एंट्री मिली थी। करीब दो साल छह माह में जहां सीमा दो अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुकी है। वहीं एक ब्रांज और नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

गायत्री परिवार देगा सीमा को आर्थिक सहायता
गायत्री परिवार ट्रस्ट कांगड़ा तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा और उनके कोच केएस पटियाल को सम्मानित करेगा। साथ ही सीमा को आर्थिक सहायता भी देगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रभारी रमेश कटोच ने बताया कि तीन दिसंबर को सीमा के नाम का हवन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed