फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   search for retired army officer to be the chairman of Himachal Public Service Commission

HPPSC Chairman: हिमाचल लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की तलाश

Wed, 24 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 05:00 AM IST
सार

राज्य लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने को सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को इस बाबत स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
search for retired army officer to be the chairman of Himachal Public Service Commission
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने को सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को इस बाबत स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना वापस लेने की फाइल सरकार ने राजभवन भेज दी है। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को फाइल राज्यपाल को भेजी। राजभवन की मंजूरी मिलने के बाद सरकार 17 अगस्त को डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना वापस लेगी। उधर, आयोग में आयोग के लिए नामित किए गए तीन सदस्यों राकेश शर्मा, राजेश शर्मा और ओपी शर्मा को शपथ दिलाने या उनकी नियुक्ति अधिसूचना रद्द करने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त को लोकसेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी की थी। इनके साथ तीन सदस्यों के तौर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा और ओपी शर्मा का चयन किया गया।

विज्ञापन


राजभवन ने सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर 18 अगस्त को सुबह 8:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे। 17 अगस्त की रात को ही भाजपा हाईकमान और प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद राजभवन ने शपथ समारोह को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया। 18 अगस्त को डॉ. रचना गुप्ता की ओर से राज्यपाल को ई मेल के माध्यम से एक पत्र भेजकर व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष बनने में असमर्थता जताई। बीते चार दिनों तक सरकार इस मामले को उलझन में रही। अब मंगलवार को सरकार की ओर से डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना को वापस लेने के लिए राज्यपाल को फाइल भेजी गई है। उधर, तीन सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी या इनके नियुक्ति आदेश भी रद्द होंगे। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आयोग में पांच सदस्य नियुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में डॉ. रचना गुप्ता की आयोग में एकमात्र सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed