फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Search committee recommended three names for HPU Shimla Vice Chancellor

एचपीयू वीसी के लिए सर्च कमेटी ने भेजे तीन लोगों के नाम

Thu, 02 Aug 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Aug 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Search committee recommended three names for HPU Shimla Vice Chancellor

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए कुलपति की तलाश के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने सरकार को तीन नामों का एक पैनल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने जो नाम भेजे हैं उनमें से एक राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी हैं। कमेटी के नाम भेजने के बाद अब प्रदेश सरकार इनमें से एक नाम राजभवन को भेजेगी जिसके बाद राज्यपाल उस पर अपनी मुहर लगा देंगे।

विज्ञापन


पिछले साल 25 मई को तत्कालीन कुलपति प्रो एडीएन वाजपेयी के रिटायर होने के बाद से वीसी का पद खाली चल रहा है। नए वीसी की तलाश के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 28 जून को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी जिसमें शिक्षा सचिव, राज्यपाल के सचिव के अलावा एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी सदस्य हैं।

विज्ञापन

कमेटी ने जो नाम भेजे हैं उनमें से एक राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी

Search committee recommended three names for HPU Shimla Vice Chancellor

कमेटी ने तबसे अब तक तीन बार आवेदन मांगे जिनमें करीब अस्सी पात्र आवेदकों में से तीन नामों का पैनल बनाकर सरकार को भेजना था। बुधवार को कमेटी ने तीन नामों का पैनल सरकार को भेज दिया। दरअसल, पद के लिए जो शर्तें रखी गई हैं वह यूजीसी की समकक्ष है।

चूंकि उसमें राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले इस व्यक्ति की दस साल की प्रोफेसरशिप वाली शर्त को वह पूरा नहीं कर रहे थे, ऐसे में मामला खिंच रहा था। सूत्रों का कहना है कि अब वह पात्र हो गए हैं तो उनके नाम को पैनल में शामिल कर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed