{"_id":"5d2f44c58ebc3e6ccf65389a","slug":"sdm-solan-issued-order-to-demolish-dangerous-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी हादसे के बाद खतरा बन चुके बहुमंजिला भवनों को गिराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी हादसे के बाद खतरा बन चुके बहुमंजिला भवनों को गिराने के आदेश
Wed, 17 Jul 2019 09:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारहट्टी हादसे के बाद अब खतरा बन चुके बहुमंजिला भवनों को गिराया जाएगा। एसडीएम सोलन ने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर ऐसे ही एक खतरनाक भवन को गिराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आगामी तीन दिन में इस बहुमंजिला भवन को गिरा दिया जाएगा। भवन धर्मपुर में हाईवे के ठीक ऊपर पहाड़ी पर है, जो कुछ समय पूर्व भूस्खलन की जद्द में आ गया था। भवन को गिराने के लिए एसडीएम ने एनएचएआई को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
एसडीएम रोहित राठौर का कहना है कि धर्मपुर में नेशनल हाईवे के ठीक ऊपर खसरा नंबर 277/228/89/14 पर बना बहुमंजिला भवन खतरनाक हो चुका है। बरसात में यह भवन कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
एनएचएआई को तीन दिन में भवन गिराने और रिपोर्ट देने को कहा गया है। भवन गिराने की प्रक्रिया में तहसीलदार कसौली और थाना प्रभारी धर्मपुर भी मौजूद रहेंगे।