{"_id":"5ebad3cf8e20d44a61424355","slug":"sdm-salim-azam-monitoring-home-quarantine-people-on-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी कर रहे एसडीएम सलीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी कर रहे एसडीएम सलीम
Wed, 13 May 2020 10:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम जवाली सलीम आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम जवाली सलीम आजम ने होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी करने व लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की है। एसडीएम प्रशासनिक ड्यूटी निभाने के उपरांत सायंकालीन सरकारी गाड़ी को छोड़कर हाथ में मास्क का थैला थामकर साइकिल पर निकलते हैं। रोजाना करीब 8 से 10 किलोमीटर का सफर साइकिल पर तय करते हैं।
विज्ञापन
साइकिल पर ही पंचायतों में जाते हैं और होम क्वारंटीन लोगों को देखते हैं कि वे घर पर ही हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त कोविड-19 की जानकारी लेते हैं। लोगों से भी जानकारी लेते हैं कि होम क्वारंटीन लोग बाहर तो नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम इसके अतिरिक्त साइकिल पर सैर करते समय जो कोई भी बिना मास्क मिलता है, उसको मास्क पहनाते हैं और चेतावनी देते हैं कि अब बिना मास्क मिले तो चालान किया जाएगा। एसडीएम की इस पहल से लोगों में डर रहता है कि न जाने कब कहां मिल जाएं। सरकारी वाहन से तो एसडीएम के आने की सूचना मिल जाती है, परंतु साइकिल पर तो आने का पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन
एसडीएम जवाली की इस पहल का हर कोई कायल है क्योंकि इससे सरकारी तेल भी बच रहा है और सैर के बहाने लोगों की चेकिंग भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई होम क्वारंटीन का उल्लंघन करता है तो उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि घरों में रहें। अगर कोई होम क्वारंटीन का उल्लंघन करता है तो उनकी जानकारी प्रशासन को दें।