{"_id":"5d2378fa8ebc3e6c98748474","slug":"sdm-office-will-not-be-in-janjehli-but-remain-in-thunag","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय जंजैहली नहीं, थुनाग में रहेगा, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय जंजैहली नहीं, थुनाग में रहेगा, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Mon, 08 Jul 2019 10:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र मंडी के सराज के जंजैहली में एसडीएम कार्यालय बंद करने से संबंधित अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन और अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने चेतराम की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश पारित किए। गौरतलब है कि जयराम सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है और इस स्थिति में अब एसडीएम कार्यालय जंजैहली नहीं, थुनाग में रहेगा।
विज्ञापन
इस मामले के अनुसार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में 27 जून 2016 को एसडीएम कार्यालय खोला था। पूरा मामला सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यह काफी सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
जंजैहली और आसपास के इलाके के लोगों ने जमकर इसका विरोध किया और एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन किया। ग्राम पंचायत चुनाव संघर्ष समिति ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट में 4 जनवरी 2018 को खारिज कर लिया था।