{"_id":"596f19553fd68fe3db3e7342b27c306a","slug":"scrub-typhus-test-free-in-igmc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बात! अब आईजीएमसी में मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या बात! अब आईजीएमसी में मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस के संदिग्ध मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सर्दी-जुखाम से पीड़ित भी स्क्रब के संदेह से टेस्ट करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन डाक्टर लक्षण देखने के बाद ही टेस्ट करवाने का परामर्श दे रहे हैं। स्क्रब टायफस के टेस्ट की फीस 800 रुपये है।
विज्ञापन
लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्ट फ्री कर दिया गया है। एक हफ्ते के भीतर अस्पताल में स्क्रब टायफस से दो मौतें हो चुकी है। इनमें एक महिला मरीज छोटा शिमला और युवक ठियोग का रहने वाला था। इस हफ्ते स्क्रब टायफस के 45 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इस बात की पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने की है।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस के लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है।
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार।
शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना
इस तरह करें रोकथाम
शरीर में सफाई का ध्यान रखें।
घर व आसपास के वातावरण को साफ रखें।
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें।
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
ऐसे होता है स्क्रब टाइफस- यह रोग एक जीवाणु (रिकेटशिया) से संक्रमित पिस्सू (माइट) के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियों व घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टाइफस बुखार पैदा करता है।
विज्ञापन