{"_id":"5d4c20e68ebc3e6d095506c1","slug":"scrub-typhus-in-kullu-and-kinnaur-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कुल्लू और किन्नौर में भी स्क्रब टायफस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कुल्लू और किन्नौर में भी स्क्रब टायफस
Thu, 08 Aug 2019 06:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में स्क्रब टायफस पांव पसारता जा रहा है। कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक मरीज में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। हिमाचल में बीमारी का आंकड़ा डेढ़ सौ के आसपास पहुंच गया है। गुरुवार को हिमाचल के अस्पतालों में 80 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
इनमें दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है।अस्पतालों में इनका इलाज शुरू हो गया है। हिमाचल में सरकार ने बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाइयों के साथ टेस्ट और उपचार फ्री किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में इस बीमारी से 3 लोगों की मौत हुई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बरसात के चलते जलजनित रोग फैलने की संभावनाएं होती है, लेकिन सरकार ने पहले ही अपने इंतजाम पूरी कर लिए थे।
विज्ञापन
बिलासपुर में 91, चंबा में 6, हमीरपुर में 47, कांगड़ा 43, कुल्लू में 1, किन्नौर में 1 शिमला 10, मंडी में 31 और सिरमौर में एक मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है।
इधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि बीमारी पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को अस्पताल में निशुल्क उपचार किया जा रहा है। अब अस्पतालों में इक्का-दुक्का मरीज आ रहा है। विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।