फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scrimmage between the police and the villagers over the hydroelectric project in mandi

मंडी: जलविद्युत प्रोजेक्ट पर पुलिस और ग्रामीणों में धक्कामुक्की

Wed, 09 Mar 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) के स्तर से प्रोजेक्ट की भूमि के लिए निशानदेही की प्रक्रिया शुरू करने से पहले मौके पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच में नोकझोंक के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन
scrimmage between the police and the villagers over the hydroelectric project in mandi
पुलिस और ग्रामीणों में धक्कामुक्की - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम जयराम ठाकुर की गृह पंचायत मुरहाग के सुराह गांव में प्रस्तावित जलविद्युत प्रोजेक्ट की निशानदेही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) के स्तर से प्रोजेक्ट की भूमि के लिए निशानदेही की प्रक्रिया शुरू करने से पहले मौके पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच में नोकझोंक के बीच धक्कामुक्की भी हुई। स्थानीय लोग इलाके में जलविद्युत प्रोजेक्ट लगाने का विरोध कर रहे हैं और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अदालत के निर्देशों के विपरीत बुधवार को पुलिस, राजस्व विभाग और प्रोजेक्ट लगा रहे प्रबंधक मौके पर निशानदेही की कवायद शुरू करने पहुंच गए। ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनके लिए पेयजल और सिंचाई सुविधा की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है तब तक प्रोजेक्ट का विरोध होगा। प्रस्तावित जलविद्युत प्रोजेक्ट से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों का पक्ष जानने के लिए पिछले दिनों एडीएम मंडी, तहसीलदार थुनाग और मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुंदरनगर ने सुराह गांव का दौरा किया था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी थी। अब एक बार फिर प्रोजेक्ट निर्माण के लिए निशानदेही शुरू होने से खफा स्थानीय लोग इसका कड़ा विरोध जता रहे हैं। प्रोजेक्ट संघर्ष समिति के प्रधान कुशाल सिंह, भाग सिंह, इंद्र, कृष्णा, नोरता देवी ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनके लिए सिंचाई और पेयजल का उचित प्रबंध नहीं किया जाता तब तक विद्युत प्रोजेक्ट का विरोध जारी रहेगा। उधर, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed