फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scientists discover cancer resistant enzyme from glacier bacteria

वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर के बैक्टीरिया से खोजा कैंसर प्रतिरोधक एंजाइम

Fri, 16 Nov 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 16 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Scientists discover cancer resistant enzyme from glacier bacteria
Cancer

हिमाचल समेत देश भर में कैंसर के इलाज को सस्ता करने में जल्द सफलता मिल सकती है। सीएसआईआर-आईएचबीटी (इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी) संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने पर्वतीय चोटियों में पाया जाने वाला कैंसर प्रतिरोधक एंजाइम खोज निकाला है।

विज्ञापन


कैंसर से लड़ने में कारगर एल-ऐस्पर्जिनैस नामक एंजाइम को हिमालय पर्वत की ऊंची श्रृंखलाओं से खोजा गया है। यह इंजाइम करीब 4500 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर में मौजूद बैक्टीरिया में पाया गया है। वैज्ञानिकों ने इसमें 600 विभिन्न बैक्टीरिया पर किए शोध के बाद इस एंजाइम की गुणवत्ता को जांचा है।
विज्ञापन


हालांकि यह एंजाइम कैंसर के कुछ प्रकारों में ही कारगर साबित होगा। इस एंजाइम को मेडिकल के अलावा खाद्य पदाथों में भी प्रयोग किया जा सकेगा। सीएसआईआर इसे जल्द मार्किट में उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक विदेशों से करीब 60 से 70 प्रतिशत एंजाइम विदेशों से करोड़ों रुपये के खर्च कर आयात किया जाता है। सीएसआईआर के वैज्ञानिकों के शोध के बाद पाया कि ग्लेशियरों में मौजूद बैक्टीरिया खुद को आसानी से मौसम के अनुकूल ढाल लेते हैं। इन बैक्टीरिया में कुशल एवं ग्लूटामिनेज रहित एंजाइम एल-ऐस्पर्जिनैस पाया गया है। उच्च ग्लूटामिनेज रोग के लिए जिम्मेदार है।

बच्चों के कैंसर में अधिक उपयोगी

एल-ऐस्पर्जिनैस एंजाइम खासकर बच्चों के ब्लड कैंसर एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकीमिया, एलएलके इलाज के लिए काफी कारगार होता है। ब्लड कैंसर के लिए बनने वाली दवाई के लिए इसका खासा महत्व है। जबकि यह पैंक्रिएटिक कार्सिनोमा व बोवाइन लिंफोमोसार्कोमा कैंसर के उपचार के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है। 

यह एंजाइम खाद्य निर्माण क्षेत्र में स्टार्च व शुगर से बने एक्रिलामाइड कैंसर कारक नामक रासायनिक पदार्थ की मात्रा को कम करने में सहायक है। जबकि आलू जैसे खाद्य पदार्थो से बनने वाले एक्रिलामाइड को कम करता है।

कैंसर के रोग के लिए एंजाइम महत्वपूर्ण : निदेशक
सीएसआईआर के निदेशक डॉ.संजय कुमार ने कहा कि यह एंजाइम कैंसर के रोग के साथ खाद्य पदार्थो में भी कारगर होगा। इस एंजाइम की मदद से फास्ट फूड से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है।  इससे आने वाले दिनों में देश में कैंसर की दवा सस्ती और कारगर साबित होगी। इस एंजाइम का अभी तक विदेशों से आयात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed