{"_id":"5bedf4f6bdec2269945cad9e","slug":"scientists-discover-cancer-resistant-enzyme-from-glacier-bacteria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर के बैक्टीरिया से खोजा कैंसर प्रतिरोधक एंजाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर के बैक्टीरिया से खोजा कैंसर प्रतिरोधक एंजाइम
ब्यूरो, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Cancer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल समेत देश भर में कैंसर के इलाज को सस्ता करने में जल्द सफलता मिल सकती है। सीएसआईआर-आईएचबीटी (इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी) संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने पर्वतीय चोटियों में पाया जाने वाला कैंसर प्रतिरोधक एंजाइम खोज निकाला है।
विज्ञापन
कैंसर से लड़ने में कारगर एल-ऐस्पर्जिनैस नामक एंजाइम को हिमालय पर्वत की ऊंची श्रृंखलाओं से खोजा गया है। यह इंजाइम करीब 4500 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर में मौजूद बैक्टीरिया में पाया गया है। वैज्ञानिकों ने इसमें 600 विभिन्न बैक्टीरिया पर किए शोध के बाद इस एंजाइम की गुणवत्ता को जांचा है।
विज्ञापन
हालांकि यह एंजाइम कैंसर के कुछ प्रकारों में ही कारगर साबित होगा। इस एंजाइम को मेडिकल के अलावा खाद्य पदाथों में भी प्रयोग किया जा सकेगा। सीएसआईआर इसे जल्द मार्किट में उतार सकता है।
विज्ञापन
अब तक विदेशों से करीब 60 से 70 प्रतिशत एंजाइम विदेशों से करोड़ों रुपये के खर्च कर आयात किया जाता है। सीएसआईआर के वैज्ञानिकों के शोध के बाद पाया कि ग्लेशियरों में मौजूद बैक्टीरिया खुद को आसानी से मौसम के अनुकूल ढाल लेते हैं। इन बैक्टीरिया में कुशल एवं ग्लूटामिनेज रहित एंजाइम एल-ऐस्पर्जिनैस पाया गया है। उच्च ग्लूटामिनेज रोग के लिए जिम्मेदार है।
बच्चों के कैंसर में अधिक उपयोगी
एल-ऐस्पर्जिनैस एंजाइम खासकर बच्चों के ब्लड कैंसर एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकीमिया, एलएलके इलाज के लिए काफी कारगार होता है। ब्लड कैंसर के लिए बनने वाली दवाई के लिए इसका खासा महत्व है। जबकि यह पैंक्रिएटिक कार्सिनोमा व बोवाइन लिंफोमोसार्कोमा कैंसर के उपचार के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है।
यह एंजाइम खाद्य निर्माण क्षेत्र में स्टार्च व शुगर से बने एक्रिलामाइड कैंसर कारक नामक रासायनिक पदार्थ की मात्रा को कम करने में सहायक है। जबकि आलू जैसे खाद्य पदार्थो से बनने वाले एक्रिलामाइड को कम करता है।
कैंसर के रोग के लिए एंजाइम महत्वपूर्ण : निदेशक
सीएसआईआर के निदेशक डॉ.संजय कुमार ने कहा कि यह एंजाइम कैंसर के रोग के साथ खाद्य पदार्थो में भी कारगर होगा। इस एंजाइम की मदद से फास्ट फूड से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। इससे आने वाले दिनों में देश में कैंसर की दवा सस्ती और कारगर साबित होगी। इस एंजाइम का अभी तक विदेशों से आयात किया जाता है।