फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schools won in sports

Shimla News: टेबल टेनिस में डीएवी न्यू शिमला बना विजेता

Sat, 20 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
schools won in sports
इंदिरा गांधी खेल परिसर में इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

शहर के नौ स्कूलों के सौ खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से दो दिवसयीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें शिमला शहर के नौ स्कूलों के करीब सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संघ के महासचिव अभय लखनपाल और अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित प्रतियोगिता के पहले दिन हुए टीम मुकाबलों में अंडर-13 में डीएवी न्यू शिमलाा विजेता , बीसीएस उपविजेता रहा। शिमला पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में डीएवी न्यू शिमला विजेता, केंद्रीय विद्यालय जतोग उपविजेता रहा, जबकि बीसीएस और शिमला पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

एकल मुकाबलों में लड़कियों के अंडर-11 के सेमीफाइनल मुकाबलों में नायशा ने अरायना सूद को, हिमान्या कश्यप ने सानवी सूद को पराजित किया। लड़कों के अंडर-11 के क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में अदव्य ब्राम्टा ने आदवित्य शर्मा, रिपुंज्य पी सिंह ने शौर्य कौशल, इशांत ने राजवीर सिंह, आरव गुप्ता ने विहान मेहता को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आध्या द्विवेदी ने संगवी, नयशा ने तन्वी, आदिव्का ने हिमान्या कश्यप, मिहिका डोगरा ने गीतांजलि को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापनप रविवार को होगा, जिसमें जिला अध्यक्ष एमपी सूद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed