{"_id":"620e665746c39f313f0c35cc","slug":"school-reopen-in-himachal-students-reach-schools-by-walking-on-snow-covered-path-in-sirmour-and-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ से जमे रास्ते पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे, दिखा खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ से जमे रास्ते पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे, दिखा खासा उत्साह
Thu, 17 Feb 2022 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)/भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)/भरमौर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:45 PM IST
सार
हरिपुरधार में कार्यरत सीएचटी नरेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद पहले ही दिन 80 फीसदी बच्चे पाठशाला पहुंचे। पाठशाला परिसर में अभी भी डेढ़ से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल हरिपुरधार के पास जमी बर्फ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना बंदिशें हटने के बाद नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक पाठशालाएं खुल गई हैं, लेकिन बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रास्ते और स्कूल बर्फ से अटे पड़े हैं। यहां बच्चों की स्कूल पहुंचने की डगर आसान नहीं है। सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र की कई पाठशालाएं अभी बर्फ से अटी हुई हैं। प्राइमरी स्कूल हरिपुरधार के परिसर में डेढ़ से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। इसके बावजूद 80 फीसदी बच्चों ने पाठशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में भी स्कूल खुलने पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। पाठशाला में छात्रों की कुल संख्या 480 है। इस पाठशाला में पहले दिन करीब 330 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दिउड़ी खड़ाह के हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल परिसरों में भी ढाई से तीन फीट बर्फ जमी हुई है। इन पाठशालाओं में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार में कार्यरत सीएचटी नरेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद पहले ही दिन 80 फीसदी बच्चे पाठशाला पहुंचे। पाठशाला परिसर में अभी भी डेढ़ से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। वहीं, शिमला के सरकारी स्कूल जाखू में भी बच्चे फिसलन भरे रास्ते पार कर पाठशाला पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ाई शुरू करने से पहले शिक्षकों ने हटाई बर्फ
भरमौर के कबायली क्षेत्रों में स्कूलों में पहुंचे नौनिहालों को पढ़ाने से पहले शिक्षकों को स्कूल परिसर से बर्फ हटानी पड़ रही है। वीरवार को प्राथमिक पाठशाला थल्ली-सियुका में शिक्षकों ने बच्चों से पहुंचने से पहले यहां से बर्फ को हटाया। वहीं, स्कूल परिसर में गिरी बर्फ को देख बच्चों के अभिभावक भी स्कूल परिसर में पहुंचे और बर्फ हटाने में जुट गए।