फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Girl Hair cut down at Hamirpur.

नहीं थम रहा सिलसिला, अब हमीरपुर में कट गई छात्रा की चोटी

Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
School Girl Hair cut down at Hamirpur.

हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत में 13 साल की लड़की की चोटी कटी है। चोटी कटने की सूचना फैलने से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित की पहचान पलक ठाकुर पुत्री उधम सिंह निवासी गांव रिहालड़ी डाकघर झनियारा हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हमीरपुर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने पीड़ित लड़की का क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवाया और सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। लड़की के पिता उधम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात्रि भोजन करने के बाद बड़ी बेटी शिवानी ठाकुर (15), पलक ठाकुर (13), और बेटा ईशु ठाकुर (11) तीनों एक कमरे में सोए थे।
विज्ञापन


शिवानी दसवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि पलक नौंवी और ईशु सातवीं कक्षा में पढ़ता है। सुबह छह बजे बड़ी बेटी उठने के बाद घर के कामकाज में हाथ बंटा रही थी। थोड़ी देर में दूसरी बेटी पलक भी उठ गई। बिस्तर से उठते ही पलक ने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है, उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य जब एकत्रित हुए तो देखा कि बेटी पलक की चोटी कटी हुई थी। उन्होंने घर के कमरों में भी देखा लेकिन कहीं कोई जीव-जंतु नहीं दिखा। इसके बाद बच्चों से भी पूछताछ की गई लेकिन सभी ने इनकार किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। एसएचओ हमीरपुर कुलदीप कुमार ने कहा कि झनियारा पंचायत के गांव रिहालड़ी में चोटी काटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर में रहते हैं सबसे अधिक प्रवासी
जिला मुख्यालय हमीरपुर में सबसे अधिक प्रवासी रहते हैं। झनियारा पंचायत में भी प्रवासी लोगों की बहुत ज्यादा तादात है। निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशों के बावजूद अधिकतर प्रवासियों का संबंधित थाने में कोई पंजीकरण नहीं हुआ है।


सुरेश ने कहा कि जिस कमरे में तीनों बच्चे सोए हुए थे, उस कमरे में भीतर से कोई लॉक नहीं लगाया गया था। इसके चलते यह किसी व्यक्ति की शरारत भी हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed