फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Education Board: SOS 10th and 12th class practical examinations will be held in the month of May, know the complete schedule here

स्कूल शिक्षा बोर्ड: मई महीने में होंगे एसओएस 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 29 Mar 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 06:46 PM IST
सार

एसओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है।  बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं चार और पांच मई को होंगी। 

विज्ञापन
School Education Board: SOS 10th and 12th class practical examinations will be held in the month of May, know the complete schedule here
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मई माह में होंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं चार और पांच मई को होंगी। जमा दो कक्षा की परीक्षाएं नौ मई से 13 मई तक संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा के अंक राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगिन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तहत ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया गया है। 

विज्ञापन


दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा की सूची में चार मई को साइंस और पांच मई को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और आर्ट-बी की परीक्षा होगी। वहीं जमा दो कक्षा में फिजिक्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा नौ मई को, 10 मई को केमिस्ट्री, 11 को बायोलॉजी और होम साइंस, 12 को कंप्यूटर साइंस, 13 को जियोग्राफी, फिजिकल एजूकेशन और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) में की प्रायोगिक परीक्षा होगी। उन्होंने सभी राज्य मुक्त विद्यालयों के अध्ययन केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा का संचालन करते समय कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed