फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Education Board: School students will read the history of freedom fighters of Himachal

स्कूल शिक्षा बोर्ड: हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास पढ़ेंगे स्कूली विद्यार्थी

Sat, 14 May 2022 11:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 11:17 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड पाठ्य पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम में संशोधन करेगा और इसमें हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के अध्यायों को जोड़ा जाएगा। बोर्ड ने इस पाठ्यक्रम संशोधन का पूरा खाका तैयार कर लिया है ।

विज्ञापन
School Education Board: School students will read the history of freedom fighters of Himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी अब हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास और आजादी की जंग में उनके योगदान को भी पढ़ेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड पाठ्य पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम में संशोधन करेगा और इसमें हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के अध्यायों को जोड़ा जाएगा। बोर्ड ने इस पाठ्यक्रम संशोधन का पूरा खाका तैयार कर लिया है और अगले सप्ताह प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में बैठक प्रस्तावित है। सरकार से मंजूरी मिलते ही शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी से 10वीं कक्षा तक स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। बोर्ड पाठ्य पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम में संशोधन करने जा रहा है।

विज्ञापन


इस संशोधन में पुस्तक से कई विषयों को हटाया जाएगा और उनके स्थान पर हिमाचली स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को जोड़ा जाएगा। उन स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ओर से दिए गए योगदान को दर्शाया जाएगा। विद्यार्थी हिमाचल के उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी पढ़ सकेंगे, जो स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से या तो गायब हो चुके हैं या फिर उनके बारे में बहुत कम जानकारी किताब में है। हिमाचल प्रदेश से बाबा कांशी राम, वीर राम सिंह पठानिया और कंवर सिंह सहित ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनके बारे में आज की युवा पीढ़ी बहुत कम जानती है। इनकी ओर से दिए गए योगदान को स्कूलों में बहुत कम पढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम पाठ्य पुस्तक में स्कूल शिक्षा बोर्ड संशोधन करने जा रहा है। अब किताब में हिमाचल से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास और देश को आजादी दिलाने में दिए गए उनके योगदान को शामिल किया जाएगा। पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। प्रदेश सरकार के साथ जल्द ही इस मामले को लेकर एक बैठक प्रस्तावित है। अगर सरकार से पाठ्यक्रम में बदलाव को मंजूरी मिल जाती है तो अगले शैक्षणिक सत्र से इसे स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed