{"_id":"5c658646bdec22738d0b67d2","slug":"school-education-board-once-again-amended-the-practical-examinations-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर प्रैक्टिकल परीक्षाओं में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर प्रैक्टिकल परीक्षाओं में किया फेरबदल
Thu, 14 Feb 2019 09:07 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर से जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शेड्यूूल में फेरबदल किया है। अब मौसम के कारण नहीं, जबकि पूर्व में बोर्ड की भूल के कारण इसे बदला गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने मौसम विज्ञान केंद्र के भारी बारिश और बर्फबारी के जारी अलर्ट के कारण 15 की बजाय 19 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया था। 19 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर राजकीय अवकाश के चलते अब इसे 20 फरवरी से शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गुरु रविदास जयंती के चलते जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 20 फरवरी से शुरू होंगी। नया शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन