{"_id":"5d63cc968ebc3e01816709a2","slug":"school-children-will-be-able-to-watch-chandrayaan-2-s-landing-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली विद्यार्थी लाइव देख सकेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग, करना होगा ये आसान काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली विद्यार्थी लाइव देख सकेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग, करना होगा ये आसान काम
Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चे इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) के आसान सवालों के जवाब देकर चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं। इसरो के बंगलूरू सेंटर में चंद्रयान-2 का सात सितंबर को लाइव टेलिकास्ट का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसरो के बंगलूरू सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने के लिए स्कूली बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
इसके लिए इसरो ने भारत सरकार के साथ मिलकर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की है। भारत सरकार की MyGov.in साइट पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देश भर के आठवीं से जमा दो तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हर राज्य के टॉप-2 बच्चों को इसरो में जाकर पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा। बच्चों में इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम में रुचि बढ़ाने के लिए यह प्रश्नोत्तरी शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसमें अंतरिक्ष विज्ञान सहित चंद्रयान-2 से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उधर, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रमोद चौहान ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में हिमाचल के अधिक से अधिक बच्चें भाग ले सकें, इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के उच्च शिक्षा उप निदेशकों के माध्यम से स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चे वेबसाइट पर जाकर स्वयं प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन