फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Bus and scorpio accident in Pandoh Mandi Five students injured

Mandi News: मंडी के पंडोह में स्कूल बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर, पांच छात्र घायल

Wed, 20 Sep 2023 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकरा गई और इसे घसीटती हुई काफी दूरी तक ले गई।

विज्ञापन
School Bus and scorpio accident in Pandoh Mandi Five students injured
स्कूल बस-स्कॉर्पियो में टक्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले के पंडोह के साथ लगते सांबल के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही नोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस (एचपी 65 5280) सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो (एचपी 01 एम 3208) से टकरा गई। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं जबकि बाकी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घायल बच्चों की हालत भी सामान्य बताई जा रही है। हादसे के समय बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकरा गई और इसे घसीटती हुई काफी दूरी तक ले गई। हादसे में बच्चों को चोटें लगी थी और खून भी बह रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जोनल अस्पातल मंडी भेज दिया गया है। पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और नियमों के तहत कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में नहीं था कोई अटेंडेंट
हादसे की एक वजह बस में कोई अटेंडेंट न होना भी बताई जा रही है। क्योंकि बस में सवार सभी बच्चों को देखने का जिम्मा भी ड्राइवर पर ही था। ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बच्चों को दखने के लिए जैसे उसने पीछे की तरफ देखा तो उसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं, अभिभावकों में भी इस बात को लेकर रोष है कि स्कूल प्रबंधन ने बस में किसी अटेंडेंट को क्यों नहीं भेजा। स्कूल प्रधानाचार्य प्रीत किरण ने बताया कि बस पर अटेंडेंट रखी गई है लेकिन किसी कारण  से आज वो बस पर नहीं आ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed