फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Bus accident Nurpur Kangra Himachal eight students injured

स्कूल बस पलटी, शीशे तोड़ निकाले बच्चे, छह छात्रों सहित आठ घायल

Thu, 03 Jan 2019 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Jan 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
School Bus accident Nurpur Kangra Himachal eight students injured

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सिबंली-मलकवाल संपर्क मार्ग पर फंगोता गांव में एक निजी स्कूल बस पलटने से छह छात्रों सहित आठ लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार सुल्याली क्षेत्र के रोज पब्लिक स्कूल की बस (एचपी 38 सी- 3443 ) वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे मलकवाल क्षेत्र से बच्चों को लेकर सुल्याली जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान सिबंली-मलकवाल संपर्क मार्ग पर फंगोता गांव में अचानक सड़क किनारे कच्ची जमीन धंसने व सड़क में गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर बाईं तरफ खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल छह बच्चों सहित बस चालक व परिचालक को उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बस में चालक व परिचालक के अलावा दो अध्यापक और 32 बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सौंगनी, एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी साहिल अरोड़ा , एसएचओ ओंकार सिंह, लोनिवि के अधिकारी व भाजपा नेता भवानी पठानिया घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में इसी सड़क पर हुआ था चेली हादसा

School Bus accident Nurpur Kangra Himachal eight students injured

घायलों की सूची- शिवांग शर्मा (14) पुत्र कुलदीप शर्मा गांव कुखेड़, पायल (14) पुत्री रविंद्र सिंह निवासी कुखेड़, पार्थ शर्मा (6) पुत्र पंकज शर्मा निवासी ठेहड़, अक्षित (10) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी कुखेड़, मुस्कान शर्मा (12) पुत्री पंकज शर्मा निवासी ठेहड़, नंदनी (8) पुत्री सोहन सिंह निवासी ठेहड़, चालक विक्रम सिंह (32) निवासी कुखेड़, परिचालक चन्द्र कुमार (20) निवासी गांव भगोला सदवां, माधवी(11), नव्या ठाकुर(7) निवासी कुखेड़ शामिल है।ं  

अप्रैल में इसी सड़क पर हुआ था चेली हादसा 
इसी संपर्क मार्ग पर घटनास्थल से करीब डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर खुआड़ा के पास चेली गांव में अप्रैल  2018 में दर्दनाक स्कूल बस हादसा हुआ था। इसमें 24 मासूम बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हो गई थी। करीब नौ माह बाद इसी संपर्क मार्ग पर वीरवार को फिर से स्कूल बस हादसे में 6 स्कूली बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए।

गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे की जमीन धंसने से साथ लगते खेत में पलट गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस तंग सड़क पर घरों से निकलने वाले पानी से जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और लगातार पानी के रिसाव से किनारे की कच्ची मिट्टी धंसने को हादसे का कारण माना जा रहा है। 

नूरपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. दिलवर सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है व उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से सभी घायलों को फौरी राहत के रूप में पांच-पांच  हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सड़क पर खड्डों व चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने का अंदेशा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed