फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School bus accident in Sirmaur Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी स्कूल बस, 7 बच्चों समेत आठ की मौत

Sun, 06 Jan 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
School bus accident in Sirmaur Himachal Pradesh

जिला सिरमौर के ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर खड़कोली के समीप एक निजी स्कूल बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे स्कूल जाते समय हुए हादसे में सात मासूम बच्चों और बस चालक की मौत हो गई। 10 बच्चे और एक लिफ्ट लेने वाला बुजुर्ग घायल हो गए हैं। अधिकतर बच्चों की उम्र 3 से 14 वर्ष के बीच है। छह गंभीर घायल बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां एक छात्रा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन




पांच नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। बस में अटेंडेंट नहीं था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तीखे मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण खोना और तकनीकी खराबी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अक्सर यह बस खराब हो जाती थी। मोड़ पर चालक ने ब्रेक तो लगाई थी लेकिन बस उलटी तरफ से खाई में गिर गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान को सौंप दी है। 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान

School bus accident in Sirmaur Himachal Pradesh

पुलिस के अनुसार दयानंद आदर्श विद्या निकेतन (डीएवीएन) स्कूल ददाहू की 26 सीटर बस (एचपी-71-4993) संगड़ाह से सुबह बच्चों को लेकर आ रही थी। बस में चालक और बुजुर्ग के अलावा 17 बच्चे सवार थे। खड़कोली के समीप एक मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

बस के परखच्चे उड़ गए। छत अलग हो गई। सभी इधर-उधर छिटक गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चों की ददाहू अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि तीन बच्चों ने नाहन मेडिकल कॉलेज और एक छात्रा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरा गिरिपार क्षेत्र चीख पुकार से गूंज उठा।

हादसे में इनकी गई जान     
1. समीर (5) पुत्र राजकुमार निवासी माइना
2. कार्तिक (14) पुत्र बाबूराम निवासी थाना खेगुआ
3. आदर्श (7) पुत्र गोपाल सिंह निवासी घाटों 
4. नैतिक चौहान (5) पुत्र ओम प्रकाश निवासी रजाणा
5. अभिषेक (7) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रजाणा
6. संजना (6) पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रजाणा
7. आयूषी पुत्री राजकुमार 
8. चालक रामस्वरूप (40) निवासी माइना 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

School bus accident in Sirmaur Himachal Pradesh

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूूल बस दुर्घटना में विद्यार्थियों समेत सात लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह एक दुखद घटना है, जिसमें छह मासूम स्कूली बच्चों ने भी अपने प्राण गंवाए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल बच्चों को बेहतर उपचार देने के भी निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी बस दुर्घटना पर शोक जताया है। 

अस्पताल पहुंचे बिंदल और डीसी
राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और उपायुक्त ललित जैन घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजने के प्रबंध किए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। उपायुक्त ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए घायलों को रेडक्रॉस निधि से भी 50 हजार रुपये दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed