फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school building collapsed and landslide on highway due to heavy rainfall in himachal

हिमाचल में भारी बारिश से स्कूल का भवन गिरा, सोलन-परवाणू हाईवे पर खतरनाक हुआ सफर

Wed, 17 Jul 2019 07:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
school building collapsed and landslide on highway due to heavy rainfall in himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में जारी बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे जबकि शिमला में दोपहर के समय बारिश हुई।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है। उधर, सोलन-परवाणू हाईवे पर पहाड़ी से दिनभर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। बिलासपुर जिले में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण धौलरा रोड पर पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

टमाटर की फसल खराब होने की आशंका

school building collapsed and landslide on highway due to heavy rainfall in himachal

रामपुर और किन्नौर में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई है। सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बारिश की वजह से किसानों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। टमाटर की फसल तैयार हो चुकी है और बारिश का असर टमाटर के पौधों पर पड़ रहा है। इससे फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। 

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, चंबा-सुंदरनगर में 30.1, कांगड़ा में 29.9, भुंतर में 29.4, धर्मशाला में 28.8, सोलन में 27.0, नाहन में 26.0, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 24.8, शिमला में 19.9, कल्पा में 18.5, केलांग में 16.9 और डलहौजी में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

स्कूल का असुरक्षित भवन ध्वस्त 

school building collapsed and landslide on highway due to heavy rainfall in himachal

 राजधानी के साथ लगने वाले क्षेत्र सुन्नी के राजकीय प्राथमिक स्कूल कढारघाट की इमारत भारी बारिश के कारण गिर गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत पहले ही असुरक्षित घोषित कर दी थी। इस इमारत पर कक्षाएं लगाने भी रोक लगा दी थी।

भारी बारिश के कारण यह भवन ध्वस्त हो गया। स्थानीय निवासी डमैहर सिंह ने बताया कि इस इमारत के ध्वस्त होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस खाली कर दिया था। अध्यापक नरेंद्र शर्मा और राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में आजकल छुट्टियां चल रही हैं। 

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)

school building collapsed and landslide on highway due to heavy rainfall in himachal

सुजानपुर टीहरा     62
घुमारवीं             59 
भोरंज             53
शिमला         37
सरकाघाट     28
गुलेर         26
जुब्बड़हट्टी     25
बैजनाथ         23
नादौन         20
हमीरपुर         19
मशोबरा         12
कोटखाई         11
पांवटा         10
कसौली-मंडी     8 
बंजार-तीसा     7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed