फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarship scam in himachal pradesh Enforcement Directorate Probe

छात्रवृत्ति घोटाला: एजूकेशन लोन हड़पने की भी आशंका, जांच शुरू

Wed, 24 Jul 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam in himachal pradesh Enforcement Directorate Probe
सांकेतिक तस्वीर

ढाई सौ करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई के साथ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। छात्रवृत्ति के बाद मामले में अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के साथ कथित तौर पर शिक्षा लोन का भी घोटाला करने की शिकायत सामने आई है। चूंकि मामले में ढाई लाख से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति बांटने में गड़बड़ी हुई है। ऐसे में ईडी ने अभी से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस मामले में ईडी के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। पूछताछ के बाद जांच अधिकारियों ने शिक्षा विभाग से कई अन्य दस्तावेजों के अलावा अब तक की छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतों का भी ब्योरा मांगा है। माना जा रहा है कि घोटाले की रकम अब ढाई सौ करोड़ से कहीं ज्यादा पहुंच सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की शिकायत के बाद सीबीआई मामले में जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब तक मामले में तीन दर्जन शैक्षणिक संस्थानों में छापा मारकर दस्तावेज व हार्ड डिस्क सीज किए थे। इसके अलावा बैंक व संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मामला ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा था इसलिए ईडी ने अभी से इसमें मनी लांड्रिंग के नजरिये से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो एफआईआर के अध्ययन के बाद इस बात की पूरी आशंका जताई जा रही है कि घोटाला कर कमाई गई रकम को अलग अलग जगहों पर खपाया गया। इसी मनी लॉड्रिंग की ट्रेल को पकड़ने के लिए अब ईडी ने भी समानांतर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed