फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scholarship scam: CBI made Chandigarh as base camp

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने चंडीगढ़ में बनाया बेस कैंप

Fri, 31 May 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: CBI made Chandigarh as base camp

हिमाचल में सामने आए 250 करोड़ से अधिक राशि के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने चंडीगढ़ में बेस कैंप बना लिया है। बाहरी राज्यों के शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से अब चंडीगढ़ में ही पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


शिमला से आने-जाने में लग रहे अधिक समय पर सीबीआई ने बदलाव किया है। डीएसपी की अगुवाई में सीबीआई की टीम जांच में जुट गई है। गुरुवार को भी चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में कुछ संस्थानों के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में स्थित कुछ निजी शिक्षण संस्थानों में दबिश भी दी गई। सीबीआई सूत्रों के अनुसार छात्रवृत्ति राशि में गोलमाल करने वाले अधिकांश निजी शिक्षण संस्थान हिमाचल से बाहर स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई को समय-समय पर इन संस्थानों में जांच के लिए जाना पड़ रहा है। शिमला में टीमों को आने-जाने में लग रहे समय के चलते सीबीआई ने अब चंडीगढ़ से ही जांच को जारी रखने का फैसला लिया है।

हालांकि, शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय में भी कुछ कर्मचारी उच्च शिक्षा निदेशालय से लिए गए रिकार्ड की पड़ताल में डटे रहेंगे। बताया जा रहा है कि शिमला कार्यालय में सीबीआई अधिकारियों की कमी के चलते चंडीगढ़ सहित कुछ अन्य राज्यों की सीबीआई से भी मामले की जांच में मदद ली जा रही है।


ऐसे में चंडीगढ़ इन सभी अधिकारियों को शिमला के अपेक्षा नजदीक पड़ रहा है। इसके चलते सीबीआई ने चंडीगढ़ को छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए बेस कैंप बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed