{"_id":"62c193e51c0aa84bdf171dcb","slug":"scholarship-of-27-590-daughters-registered-in-beti-hai-anmol-scheme-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beti Hai Anmol Scheme: जागा विभाग, हिमाचल में 27, 590 बच्चियों की छात्रवृत्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Beti Hai Anmol Scheme: जागा विभाग, हिमाचल में 27, 590 बच्चियों की छात्रवृत्ति बहाल
Mon, 04 Jul 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jul 2022 07:13 PM IST
सार
बेटी है अनमोल (पहले बालिका समृद्धि) योजना के तहत पंजीकृत प्रदेश की 27,590 गरीब परिवारों की बेटियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति बहाल कर दी है। 2021 से पहले पंजीकृत बेटियों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप योजना(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बेटी है अनमोल (पहले बालिका समृद्धि) योजना के तहत पंजीकृत प्रदेश की 27,590 गरीब परिवारों की बेटियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति बहाल कर दी है। 2021 से पहले पंजीकृत बेटियों को यह सुविधा मिलेगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकार और विभाग हरकत में आया और तुरंत इन बच्चियों की छात्रवृत्ति बहाल करने की अधिसूचना जारी की। अमर उजाला ने 2 जुलाई के अंक में बेटी है अनमोल योजना में पंजीकृत बच्चियों की छात्रवृत्ति बंद शीर्षक से इस मसले के प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 4 जुलाई को ही निदेशक को इन बेटियों की छात्रवृत्ति जारी रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इन आदेशों में कहा गया कि जिन बेटियों का जन्म 12 अगस्त 2021 से पहले हुआ है और बालिका समृद्धि योजना और बेटी है अनमोल के तहत पंजीकृत है, वह विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। बेटियों रूपाक्षी शर्मा, नीलाक्षी, सृष्टि शर्मा , प्रियंजल शर्मा, रीना, बवीता, कामिनी आदि ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है। वहीं, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रुपाली ठाकुर ने बेटी है अनमोल योजना की छात्रवृत्ति बहाल करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन