फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal singh satti statement over mukesh agnihotri and sukhvinder sukhu

सुक्खू और मुकेश के बयान पर सतपाल सत्ती ने किया पलटवार

Tue, 31 Jul 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
satpal singh satti statement over mukesh agnihotri and sukhvinder sukhu

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय और प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सत्ती ने कहा कि भाजपा आम और गरीबों के हितों की रक्षा करने वाली गरीबों की पार्टी है जिसकी सरकार बनते ही ढेरों योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई हैं। 
विज्ञापन


मुकेश पर जुबानी हमला करते हुए सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची की जांच कराकर उन लोगों के नाम हटाने की कवायद शुरू की है जिन्होंने सुविधा संपन्न होकर भी बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की जीत में मंगल की अहम भूमिका

satpal singh satti statement over mukesh agnihotri and sukhvinder sukhu
उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों का नाम काटकर पात्र और जरूरतमंदों के नाम जोड़ने पर अग्निहोत्री को इतनी परेशानी क्यों हो रही है।  सुक्खू की ओर से प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय पर टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए सत्ती ने कहा कि सुक्खू पहले अपने संगठन के अंदर की कलह से निपट लें।

हिमाचल में भाजपा की जीत में मंगल पांडेय की अहम भूमिका है। सत्ती ने कहा कि संघ कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक सामाजिक और राष्ट्रवादी संगठन है। जिससे जुड़े लोग सरकार में अहम पदों पर हैं। 
 

16 को आएंगे अमित शाह

satpal singh satti statement over mukesh agnihotri and sukhvinder sukhu

भाजपा का आदर्श विचार संघ का ही विचार है और हमें गर्व है कि संघ जैसा राष्ट्रवादी संगठन हमें मार्गदर्शन देता है। हमारी पार्टी विचार पर चलती है न कि किसी एक परिवार पर। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यस्तता की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा टल रहा था। अब उनके कार्यालय से 16 अगस्त को शिमला आने की जानकारी मिली है। हाल में प्रदेश प्रभारी ने समीक्षा की थी। अब उससे निकले बिंदुओं पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा और समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed