फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti targets himachal congress leaders

कांग्रेस डूबता जहाज, मैदान छोड़ भाग रहे कांग्रेसी: सत्ती

Sun, 31 Mar 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
satpal satti targets himachal congress leaders
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को नसीहत दी है है कि वे भाजपा पर टिप्पणी करने से पूर्व अपने घर की लड़ाई पर ध्यान दें। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस की लड़ाई सिर फुटव्वल से बढ़कर अब एक-दूसरे के वजूद को खत्म करने पर पहुंच गई है। कहा कि लोकसभा चुनाव के संभावित परिणामों से घबराए कांग्रेस नेता वैसे मैदान छोड़ रहे हैं। जैसे जहाज डूबने की आशंका से चूहे सबसे पहले भागते हैं। 

विज्ञापन


सत्ती ने जारी बयान में कहा कि नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी दुखी हैं कि केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं।
विज्ञापन


मंडी में वीरभद्र और सुखराम के बीच की लड़ाई, कांगड़ा में सुधीर, बाली और पवन काजल के बीच का अंतर्द्वंद्व, हमीरपुर में सुक्खू, मुकेश और राजेंद्र राणा के बीच का घमासान भी प्रदेश में कांग्रेस का वजूद खत्म कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय सहायता को 32 से 42 प्रतिशत किया है। प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे की बहाली, राज्य में राष्ट्रीय उच्च मार्ग मे वृद्धि, रेलवे के विस्तारीकरण और प्रदेश में एम्स जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश विकास की दौड़ में 20 वर्ष पीछे चला गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed