फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satpal Satti Statement on Dharamshala investor meet.

कांग्रेस के कुछ नेता हिमाचल की तरक्की देखना नहीं चाहते : सत्ती

Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Satpal Satti Statement on Dharamshala investor meet.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता हिमाचल की तरक्की देखना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेसी धर्मशाला में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के बारे में गलत बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले जानकारी जुटा लें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के आयोजन से हिमाचलवासियों को कितना फायदा होगा, उसके बाद ही प्रदेश भाजपा सरकार के प्रति टिप्पणी करें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेता ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को पैसों की बर्बादी बता रहे हैं लेकिन वे इस बात से परिचित नहीं हैं कि राज्य में निवेश आने से हिमाचल आर्थिक तौर पर मजबूत होगा और लाखों परिवार स्वरोजगार व रोजगार से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता सत्ती ने सलाह देते हुए कहा कि जो कांग्रेसी नेता सरकार की ओर से निवेशकों को हिमाचल को बेचने की बात कर रहे हैं वे धारा 118 और लीज पर दी जाने वाली भूमि के नियमों को गहनता से पढ़ लें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में 566 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर चुकी है, जिनमें 81319 करोड़ रुपए के निवेश क्षमता है और लगभग डेढ़ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed