{"_id":"5b92248a867a557f233455e9","slug":"satellite-phone-location-traced-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ट्रेस की गई प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन की लोकेशन, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ट्रेस की गई प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन की लोकेशन, जांच शुरू
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन थुराया की लोकेशन फिर से ट्रेस होने पर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। जिले के नम्होल और जुखाला में इस फोन के सिग्नल ट्रेस होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थुराया फोन का इस्तेमाल करने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ की है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सैटेलाइट फोन की लोकेशन ट्रेस होने से चौकन्नी हो गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी जिले के कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित फोन की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है। लेकिन इसे इस्तेमाल कौन कर रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। थुराया फोन का अधिकतर इस्तेमाल आतंकी करते हैं। संवेदनशील होने की वजह से इस फोन पर पूरे देश में प्रतिबंध है।
विज्ञापन
वहीं, बिलासपुर जिले में कोलबांध परियोजना और साथ लगते जिले में भाखड़ा बांध जैसी बड़ी परियोजनाएं हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका और भी संवेदनशील माना जाता है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि फोन की लोकेशन ट्रेस हुई है।
पुलिस ने उक्त क्षेत्र में कड़ी छानबीन की है। लेकिन अभी तक फोन का प्रयोग करने वाले का पता नहीं लग पाया है। जुखाला में इस फोन का प्रयोग 2012 में भी हो चुका है। उस दौरान भी यहां सैटेलाइट फोन थुराया की लोकेशन ट्रेस हुई थी। लेकिन उस दौरान जांच अंजाम तक नहीं पहुंच पाई थी।