फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sardar Patel University Mandi declared the examination results of six faculties

SPU Mandi Result: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने घोषित किया छह संकायों का परीक्षा परिणाम

Fri, 23 Sep 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 08:39 PM IST
सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने छह संकायों के दूसरे और चौथे समेस्टर की परिक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। तीन संकायों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। 

विज्ञापन
Sardar Patel University Mandi declared the examination results of six faculties
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने छह संकायों के दूसरे और चौथे समेस्टर की परिक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें एमए इतिहास, एमबीए, एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। तीन संकायों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है।  इनमें एमएससी फिजिक्स, जूलॉजी और बॉटनी के चौथे सेमेस्टर का परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। यह परीक्षाएं जून -जुलाई में संचालित की गई थी। छह संकायों की घोषित परिणामों में एमबीए दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 83.36 प्रतिशत रहा, जिसमें जसप्रीत सिंह ने 629 अंक और कुमारी सिया ने 626 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमबीए चौथे सेमेस्टर का 97.72 प्रतिशत रहा, जिसमें चंदन कपूर ने 619 अंक और पूजा देवी ने 599 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमए इतिहास के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा। इसमें विकास ठाकुर ने 269 अंक और कोयला देवी ने 266 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया और चौथे सेमेस्टर का 92.59 प्रतिशत रहा, जिसमें निशा देवी एवं शिवानी ने 207 अंकों के साथ तथा निशा कुमारी ने 205 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएसी फिजिक्स के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 44.82 प्रतिशत रहा जिसमें प्रतिभा शर्मा ने 391 अंक और श्रुति चौहान ने 380 अंक लेकर  प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चौथे सेमेस्टर का शत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


शिवानी ने 413 अंकों के साथ पहला और रेखा देवी ने 407 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएसी केमिस्ट्री के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 78.57 प्रतिशत रहा। इसमें सीमा देवी ने 451 अंक और पूनम शर्मा ने 443 अंक लेकर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चौथे सेमेस्टर का परिणाम 72.72 प्रतिशत रहा। इसमें ईशा कुमारी ने 430 अंकों के साथ प्रथम, शिवानी शर्मा ने 426 अंक  दूसरा स्थान हासिल लिया। एमएसीसी बॉटनी के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 76.92 प्रतिशत रहा, इसमें अंकिता ने 342 अंक के साथ पहले और अभिषेक जग्गी ने 317 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एमएससी बॉटनी चौथे सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें साक्षी शर्मा ने 274 अंकों और कनिका ने 260 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूलाजी के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 91.66 प्रतिशत रहा, जिसमें यशस्वी राजगौर ने 342 अंक लेकर प्रथम और सुजाता धीमान ने 341 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जीव विज्ञान के चौथे सेमेस्टर का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें कुमारी महक मनचंदा ने 273 अंकों के साथ पहला और ईशु ठाकुर ने 260 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणामों की पुष्टि कुलपति  प्रो. देवदत शर्मा तथा प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed