फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sardar Patel University: BA, B.Com, B.Sc first year exams from May 8 to June 6

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, वेबसाइट पर अपलोड

Tue, 25 Apr 2023 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 06:47 PM IST
सार

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से स्नातक स्तर की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है और अब फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी।

विज्ञापन
Sardar Patel University: BA, B.Com, B.Sc first year exams from May 8 to June 6
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in

विस्तार

बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, शास्त्री पहले साल की वार्षिक परीक्षाएं 8 मई से 6 जून तक होंगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। वहीं, शास्त्री पहले साल और बीएससी ऑनर्स की परीक्षाओं की तिथियों का भी शेड्यूल जारी हो गया। इस शेड्यूल को विवि की ओर से वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और सभी संबंधित अभ्यर्थी यह देख सकते हैं। उधर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से स्नातक स्तर की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है और अब फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी। अब तक की बात की जाए तो विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों के 26,509 विद्यार्थियों को रजिस्टर किया गया है।

विज्ञापन


इनकी आठ सूचियां यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभी तक 19,420 छात्रों ने ही परीक्षा फार्म भरा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि दोबारा से बढ़ाई गई है। इसके बाद अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के एग्जाम पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्टर नंबर पर लॉगिन करें और पासवर्ड डालकर अपना एग्जाम फार्म भरें। फार्म वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं को एडमिट कार्ड 2 मई से उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सभी विद्यार्थी अपने अपने कॉलेज के प्रिंसिपल के कार्यालय में एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस बारे में विवि के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने बताया कि स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं को डेटशीट जारी कर दी गई है, सभी विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed