फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sapna Rana of Bhawanipur village in Doon became a colonel in the army

Solan News: दून के भवानीपुर गांव की सपना राणा बनीं सेना में कर्नल

Mon, 29 Jan 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

सोलन जिले के दून विधानसभा की ग्राम पंचायत बढलग के गांव भवानीपुर मेहलोग की सपना राणा भारतीय सेना में कर्नल बनीं हैं। 

विज्ञापन
Sapna Rana of Bhawanipur village in Doon became a colonel in the army
पना राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दून विधानसभा की ग्राम पंचायत बढलग के गांव भवानीपुर मेहलोग की सपना राणा भारतीय सेना में कर्नल बनीं हैं। पिता राजेंद्र ठाकुर ने बताया सपना ने 10वीं तक की शिक्षा बढलग के सरकारी स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद 12वीं तक की शिक्षा सोलन के राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय सोलन से प्राप्त की।

विज्ञापन


उसके बाद सपना ने सीडीएस की परीक्षा पास की और बचपन का सपना पूरा किया। सपना ने चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें भारतीय सेना की आर्मी सर्विसेज कोर में लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा उन्होंने कई मेडल भी प्राप्त किए। अब सपना को सेना में बटालियन के कमान ऑफिसर के पद से नवाजा गया है। कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कर्नल सपना राणा के मायके और सुसराल में जश्न का माहौल है और परिजनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed