{"_id":"5d8c6ac68ebc3e93b85d1d25","slug":"sanskrit-subject-from-second-class-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कक्षा में ही संस्कृत पढ़ेंगे नौनिहाल, अगले सत्र में शामिल होगा विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कक्षा में ही संस्कृत पढ़ेंगे नौनिहाल, अगले सत्र में शामिल होगा विषय
Thu, 26 Sep 2019 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दूसरी कक्षा से ही सूबे के स्कूलों में नौनिहाल संस्कृत की पढ़ाई भी करेंगे। दूसरी कक्षा से विद्यार्थी संस्कृत की पढ़ाई शुरू कर पाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आगामी सत्र से दूसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इसके लिए शिक्षा बोर्ड जल्द पाठ्यक्रम तैयार करने जा रहा है। उधर, बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि दूसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के लागू होने के साथ या आगामी सत्र से दूसरी कक्षा से संस्कृत विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्कृत विवि की स्थापना को पर चली है योजना
सरकार ने सूबे में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की गठित समिति ने बैठकें कर योजना बनाना शुरू कर दी है। ऐसे में अब प्रारंभिक शिक्षा में संस्कृत को शामिल करने से संस्कृत विश्वविद्यालय को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन